जयपुर। भारत संचार निगम लिमिटेड ने इंटरनेट के उपयोग को और भी सुलभ बनाने के लिए 2जी डाटा कार्ड की दरों में परिवर्तन किया है। अब उपभोक्ताओं को पहले की अपेक्षा इंटरनेट का उपयोग करने के लिए कम पैसा खर्च करना होगा। अब प्रीपेड तथा पोस्टपेड के सीमित उपभोग वाले उपभोक्ता 300 एमबी के स्थान पर 2 जीबी का डाटा दिन या रात में नि:शुल्क उपयोग कर सकेंगे। इसके साथ ही 249 रूपए के प्लान में राष्ट्रीय रोमिंग में भी कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। प्रीपेड सेवा के अंतर्गत एक नया जीपीआरएस एसटीवी तीन दिन की वैधता की अवधि के साथ केवल 14 रूपए में शुरू किया गया है। ये दरें 20 अप्रैल से लागू होगी। पोस्टपेड उपभोक्ताओं के लिए
विवरण पुराना वर्तमान उपभोग
मासिक शुल्क 99 रूपए 89 रूपए 2जीबी
मासिक शुल्क 249 रूपए 249 रूपए असीमित
प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए
विवरण पुराना वर्तमान वैलिडिटी उपभोग
एसटीवी की राशि 108 रूपए 98 रूपए 30 दिन 2 जीबी
एसटीवी की राशि 274 रूपए 274 रूपए 30 दिन असीमित
भारत समाचार
अब रोमिंग पर अतिरिक्त चार्ज नहीं





















